Categories: Blog

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से वित्तीय हस्तांतरण में प्रदेश को विशेष महत्व प्रदान करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला  सीतारमण से भेेंट की।
उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री से केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय हस्तांतरण में हिमाचल प्रदेश को विशेष महत्व देने का आग्रह किया। उन्होंने नागचला में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए धन उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से राज्य में पर्यटन अधोसंरचना के विकास के लिए राज्य की एडीबी द्वारा वित्त पोषित 233.22 मीलियन यू.एस. डाॅलर की परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है और पर्यटकों के लिए वैश्विक स्तर की आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने एडीबी द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परियोजना प्रस्तुत करने से पूर्व व्यापक विचार विमर्श किया है, फिर भी यह परियोजना अभी आर्थिक मामले विभाग में लम्बित है। उन्होंने बाह्य वित्तीय सहायता के लिए शीघ्र मंजूरी प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री के साथ प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता बैठक में उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago