पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

प्रदेश की 1208 ग्राम पंचायतों में आज पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुए। राज्य मुख्यालय में प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस निर्वाचन में 75 कोविड-19 रोगियों व पृथकवास मतदाताओं ने मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन कर मतदान किया। सर्वाधिक मतदान ग्राम पंचायत नंदपुर, विकास खण्ड नालागढ़, जिला सोलन 96 प्रतिशत रहा। प्रधान, उप-प्रधान व सदस्यों के मतों की गणना के परिणाम देर सांय तक आ जाएंगे। जिला परिषद् व पंचायत समिति के मतों की गणना 22 जनवरी, 2021 को खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी।
 इस चुनाव में आयोग द्वारा पहली बार चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं तथा परिणामों को आम जनता के लिए वैब पोर्टल पर भी अपलोड़ किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी पंचायती राज संस्थाओं के मतदाताओं तथा समस्त अधिकारियांे, कर्मचारियों, कानून व व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारियों व समस्त प्रत्याशियों का प्रदेश में शान्तिप्रिय व सुचारू निर्वाचन कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।
पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के तृतीय चरण में 21 जनवरी, 2021 को 1137 पंचायतों में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago