Categories: राजनीति

पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रथम चरण में 17 जनवरी को सोलन जिला में 82 ग्राम पंचायतों में मतदान

पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 82 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। 
उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में लगभग 1,18,819 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इनमें लगभग 60,852 पुरूष तथा लगभग 57,967 महिलाएं हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं। 
के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा।
उपायुक्त ने कहा कि सभी 05 विकास खण्डों में समुचित प्रशिक्षण के उपरान्त मतदान दलों कोे रवाना कर दिया गया ह तथा पोलिंग पार्टियां अपने-अपने स्थानों पर पंहुचना आरम्भ हो गई हैं। 
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ में 17 जनवरी, 2021 को प्रथम चरण में 26 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 19 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 15 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 13 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 09 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 17 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा।
 उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा। 
के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago