उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) किन्नौर हेमराज बैरवा

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) किन्नौर हेमराज बैरवा ने किन्नौर जिला के पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए।
निर्वाचन सूचना के तहत जिला परिषद के पूह विकास खण्ड के तहत आने वाले वार्ड पूह, मूरंग व रिब्बा के लिए अतिरक्ति जिला दण्डाधिकारी पूह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, विकास खण्ड कल्पा के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड खवांगी, सांगला, सापनी व कल्पा के लिए उप-मण्डलाधिकरी (ना0) कल्पा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, तथा विकास खण्ड निचार के तहत आने वाले जिला परिषद वार्ड चगांव, सुगंरा व तराण्डा के लिए उप-मण्डलाधिकारी (ना0) निचार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पंचायत समित निचार के तहत आने वाले समस्त 15 वार्डों के लिए तहसीलदार निचार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति कल्पा के तहत आने वाले पंचायत समिति वार्ड पांगी, कोठी, खवांगी, पवारी, बारंग, दूनी तथा कल्पा वार्ड के लिए तहसीलदार कल्पा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पंचायत समिति कल्पा के शेष पंचायत समिति वार्ड रकच्छम, थैमगांरग, सांगला कामरू, शौंग, ब्रुआ, सापनी व किल्बा के लिए तहसीलदार सांगला को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत समिति पूह के तहत आने वाले वार्ड शलखर, चांगो, लियो, नाको, पूह, ज्ञाबुंग, सुन्नम, कानम व स्पीलो के लिए तहसीलदार पूह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा पंचायत समिति पूह के शेष बचे पंचायत समिति वार्ड मूरंग, ठंगी, जंगी, रिब्बा, रारंग व लिप्पा के लिए तहसीलदार मूरंग को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गया है।
जिले की ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए विकास खण्ड निचार के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए खण्ड विकास अधिकारी निचार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास खण्ड कल्पा के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए खण्ड विकास अधिकारी कल्पा को रिटर्निंग अधिकरी नियुकत किए गया है तथा विकास खण्ड पूह के समस्त ग्राम पंचायतों के लिए खण्ड विकास अधिकारी पूह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago