Categories: Blog

पाकिस्तानी एक्टर ने इरफान खान-श्रीदेवी के परिवार से मांगी माफी

पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में एक्टर अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. शो के दौरान एंकर ने इरफान खान और श्रीदेवी के निधन पर कुछ गंदा मजाक किया, जिस कारण अदनान ने सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स के पर‍िवार वालों से माफी मांगी है.

पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में एक्टर अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. शो के दौरान एंकर ने इरफान खान और श्रीदेवी के निधन पर कुछ गंदा मजाक किया, जिस कारण अदनान ने सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स के पर‍िवार वालों से माफी मांगी है.

पाकिस्तानी शो जीवे पाकिस्तान में अदनान सिद्दीकी को बतौर गेस्ट बुलाया गया था. उनको बुलाने की वजह थी कि वे इरफान खान और श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं. शो के दौरान एंकर ने कहा कि अदनान ने रानी मुखर्जी और बिपाशा बासु के साथ काम करने से इनकार कर दिया था. इस कारण वे दोनों बच गईं. जबकि इरफान संग अ माइटी हार्ट और श्रीदेवी संग मॉम में काम करने के कारण दोनों का निधन हो गया. उनका यह मजाक एक्टर अदनान को पसंद नहीं आया. उस वक्त तो उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पब्ल‍िकली माफी मांगी है.

अदनान ने ट्वीट किया- ‘एंकर आमिर लियाकत साहब ने इस बात (इरफान खान और श्रीदेवी की मौत) को लेकर संवेदनशील मजाक कर दिया था. वे दोनों (इरफान खान और श्रीदेवी) मेरे बहुत करीब थे एक इंसान के तौर पर भी इसल‍िए एंकर का मजाक कई मायनों में गलत था. गुजर चुकी इन दो हस्त‍ियों के बारे में इस तरह का घट‍िया मजाक करना घृणा से भरा काम है. उनका (एंकर का) ऐसा करना स‍िर्फ उनकी ही गलत छव‍ि ही नहीं दिखाता बल्क‍ि मेरी और हमारे देश की भी खराब इमेज को रोशनी देता है.’

‘मैं श्रीदेवी साहिबा और इरफान खान साहब के परिवारवालों, उनके नजदीकी लोगों और फैंस से माफी मांगना चाहता हूं. अगर आप उस बातचीत में मेरी बॉडी लैंग्वेज देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि उस वक्त मैं बहुत असहज महसूस कर रहा था. लेकिन उस वक्त मैं उनकी (एंकर) तरह अपनी नजरों में गिरना नहीं चाहता था.’

आख‍िर में एक्टर ने लिखा- ‘मुझे शो में जाने का अफसोस है. मैंने सबक सीख लिया है और वादा करता हूं कि भव‍िष्य में मैं इस तरह की कोई हरकत बर्दाश्त नहीं करूंगा. मुझे उम्मीद थी कि ये सार्वजन‍िक नहीं होगा लेकिन बदकिस्मती से हो गया. मुझे माफ कर दें.’

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

17 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago