इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी टीम में

Pakistan tour of England 2020: बल्लेबाज फवाद आलम 11 साल बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम (Pakistan Test Team) में वापसी कर सकते हैं क्योंकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिये 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली दौरे की चयन समिति ने बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, फखर जमां और हैदर अली को टीम में नहीं रखा है जिससे फवाद की लंबे अर्से बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना बढ़ गयी है.

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने अपना आखिरी मैच 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. दो विशेषज्ञों स्पिनरों काशिफ भट्टी और अनुभवी यासिर शाह के अलावा दो आलराउंडरों फहीम अशरफ और शादाब खान को भी टीम में रखा गया है

इस टीम का चयन 29 खिलाड़ियों में से किया गया है जिन्हें कोविड-19 महामारी (COVID-19) के कारण अलग अलग समूहों में इंग्लैंड भेजा गया था. चयनकर्ताओं ने टीम के बीच ही आपस में खेले गये दो चार दिवसीय मैचों के बाद 20 सदस्यीय टीम का चयन किया. चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को भी टेस्ट टीम में रखा है.

बता दें कि टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी. गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन बाद में होगा, ऐसे में उम्मीद है कि फखर जमां, हैदर अली, इफ्तिकार अहमद, इमाद वसीम, हैरिस रउफ, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक (Shoaib Malik), खुशदिल शाह और मोहम्मद हसनैन जैसे खिलाड़ी छोटे फॉर्मेट में टीम के साथ जुड़ सकते हैं. 

टेस्ट सीरीज पांच अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होगी.
पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टेस्ट टीम इस प्रकार है : अज़हर अली (कप्तान), बाबर आज़म (उप-कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, फहीम अशरफ, फवाद आलम, इमाम उल हक, इमरान खान (सीनियर), काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज़ और यासिर शाह।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago