प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्तूबर, 2020 को अटल टनल रोहतांग को राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लोकार्पण समारोह के आयोजन के दौरान उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि यद्यपि प्रदेश सरकार ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के स्थानीय लोगों की सीमित उपस्थिति के साथ प्रदेश के सभी मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है लेकिन प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को व्यक्तिगत रूप से इस समारोह में उपस्थित न होने का सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सलाह पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस आयोजन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होने पर सहमति व्यक्त की और कहा कि वे वर्चुअली इस समारोह को देखेंगे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…