Categories: देश

भूमिपूजन से पहले बोले ओवैसी …….

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का आज भूमिपूजन होगा. इस भूमिपूजन से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) और एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वहां बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बकायदा हागिया सोफिया का उदाहरण दिया.

AIMPLB ने अपने ट्वीट में कहा, ‘बाबरी मस्जिद था और हमेशा एक मस्जिद रहेगी. हागिया सोफिया हमारे लिए एक बेहतरीन उदाहरण है. अन्यायपूर्ण, दमनकारी, शर्मनाक और बहुसंख्यक तुष्टिकरण के आधार पर भूमि का पुनर्निर्धारण निर्णय इसे बदल नहीं सकता है. दिल टूटने की जरूरत नहीं है. स्थिति हमेशा के लिए नहीं रहती है.’

कांग्रेस पर असदुद्दीन ओवैसी का निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने आजतक के धर्मसंसद में कहा था कि कांग्रेस हमेशा खामोशी से हिंदुत्व की राजनीति करती आई है. कांग्रेस को खुलकर कह देना चाहिए कि वह हिंदुत्व की विचारधारा को मानती है. कांग्रेस पहले भी मिली हुई थी. अब उनको यह तय करना है कि वो टीम हिंदुत्व का साथ देंगे या टीम इंडिया का जो धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास रखती है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव ने भी अपनी सियासी रोटी हमारे खून पर सेकी है. बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद जब दोबारा मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने तो वो इस मामले में सोते रहे. उन्होंने केस में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया. जिन लोगों को हमने रक्षक समझा, उन्हीं लोगों ने हमें नुकसान पहुंचाया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं कि वो भूमि पूजन में न जाएं. अगर वो जाते हैं तो वो इस देश की जनता और संविधान के खिलाफ बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं. ऐसा है तो मोदी कांग्रेस के लीडर्स को लेकर जाएं. जिस तरह राहुल गांधी ने संसद में आपको गले लगाया था, वैसे ही राम और श्याम की जोड़ी बनकर जाइए.’

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago