सोलन :- जि़ला में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 18 से 22 अप्रैल, 2022 तक

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सोलन जि़ला के सभी स्वास्थ्य खण्डों में 18 से 22 अप्रैल 2022 के मध्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने दी।


सुरेश कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि आज़ादी का अमृृत महोत्सव के तहत देश के सभी जिलों में खण्ड स्तर पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेलों के आयोजन का उद्देश्य लोगों को केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजन को इन योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजनाओं से मिलने वाले लाभ के विषय में अवगत करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि सोलन जि़ला के धर्मपुर स्थित टी.बी. सेनीटोरियम में स्वास्थ्य मेला 18 अप्रैल, अर्की स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेला 19 अप्रैल, सायरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेला 20 अप्रैल, नालागढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेला 21 अप्रैल तथा चण्डी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य मेला 22 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जाएगा।


सुरेश कश्यप ने जि़ला प्रशासन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि इन स्वास्थ्य मेलों के विषय में ग्राम पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभ उठा सकंे।


उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत केन्द्र सरकार की अत्यन्त महत्वाकांक्षी योजना है। इसके माध्यम से लाभार्थी परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना पात्र परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुई है।


बैठक में अवगत करवाया गया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार इन स्वास्थ्य मेलों में पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य पहचान का सृजन भी किया जाएगा।


इन मेलों में आमजन की सुविधा के लिए बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। नई दिशा केन्द्र के अंतर्गत लोगों को मादक पदार्थों, अन्य नशों से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास इत्यादि की जानकारी भी दी जाएगी। इन मेलों में एक्स रे, अल्ट्रा साउंड एवं विभिन्न परीक्षणों की निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

इन मेलों में अंगदान के इच्छुक व्यक्तियों अथवा उनके परिजनों का उचित मार्गदर्शन भी किया जाएगा।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि स्वास्थ्य मेलों में पोषण, परिवार नियोजन सहित टीकाकरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन मेलों में लडकियों को हिमोग्लोबिन परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।


जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, सभी खण्ड विकास अधिकारी, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 day ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

4 days ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

4 days ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी धाम का होगा भव्य कायाकल्प, करीब 250 करोड़ रुपये से विकसित होगा विश्वस्तरीय धार्मिक परिसर

श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 15 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को माता श्री चिंतपूर्णी…

1 week ago