हिमाचल में स्कूलों का खुलना शिक्षकों के माइक्रो प्लान पर करेगा निर्भर

हिमाचल में स्कूलों का खुलना शिक्षकों के माइक्रो प्लान पर निर्भर करेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों की राय भी जरूरी है। सरकार पर सब कुछ छोड़ने की मानसिकता गलत है। ऐसे में शुक्रवार से सरकारी स्कूलों में शुरू होने वाली ई पीटीएम में सात लाख अभिभावकों की शिक्षकों द्वारा इस बाबत नब्ज टटोली जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या और कमरों की स्थिति के अनुसार शिक्षक अपना प्लान बनाएंगे।

इस प्लान के आधार पर शिक्षा विभाग आगामी दिनों में स्कूल खोलने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में लेकर जाएगा। गुरुवार को यू ट्यूब के माध्यम से शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। इस दौरान अधिकांश बच्चे स्कूल खोलने के हक में दिखे। कुछ अभिभावकों ने भी नियमित कक्षाएं शुरू करने की बात कही जबकि कुछ अभिभावकों ने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का हवाला देते हुए स्कूल बंद रखने और ऑनलाइन पढ़ाई को ही जारी रखने की वकालत की।


कुछ अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री से नौवीं से बारहवीं कक्षा तक विज्ञान संकाय के बच्चों को स्कूल बुलाने की बात भी कही। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर बात को सरकार पर छोड़ना सही नहीं है। अगर कुछ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेवार और सही रहा तो अभिभावक सही। ऐसी मानसिकता सही नहीं है। सरकार पर सब कुछ छोड़ना गलत है। अपनी जिम्मेवारी से नहीं भागना चाहिए। मिलकर सभी को फैसला लेना है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago