Categories: देशभारत

खुल रहा है टूरिस्टों के लिए श्रीलंका,प्लान बनाने से पहले इन नियमों को जान लें.

घातक वायरस कोविड-19 ने दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन करने और तमाम गतिविधियां रोकने पर मजबूर कर दिया था. अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं और देश प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं. भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने जा रहा है. इतना ही नहीं श्रीलंका विदेशी मेहमानों के स्‍वागत के लिए भी तैयारी कर रहा है.

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका के वायरस से पस्त पड़े पर्यटन उद्योग को अगस्त से विदेशी मेहमानों के लिए फिर से खोल सकते हैं. हालांकि इसके लिए वे सख्त दिशा-निर्देश भी लागू करने जा रहे हैं.  श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि यात्री 1 अगस्त से यात्रा कर सकेंगे, लेकिन उन्हें बोर्डिंग से पहले के 72 घंटे में जारी हुआ एक कोविड ​​-19 मुक्‍त प्रमाण पत्र लाना होगा. 

यहां तक ​​कि इस दस्तावेज़ को लाने के बाद भी पर्यटकों को हवाई अड्डे आगमन पर एक वायरस परीक्षण करवाना होगा. इसके चार से पांच दिन बाद अगली जांच की जाएगी और 10 दिनों से अधिक समय तक रूकते हैं तो उनकी तीसरी जांच की जाएगी.

इसके अलावा यहां का नियमित वीजा शुल्‍क भी $ 40 से बढ़ाकर $ 100 कर दिया गया है. मेहमान केवल मंत्रालय द्वारा तय किए होटलों में ही रह सकते हैं और द्वीप पर उन्‍हें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा, केवल वे लोग जो श्रीलंका में न्यूनतम पांच दिन बिताएंगे उन्हें ही अंदर जाने की अनुमति होगी.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

16 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago