Categories: Blog

कांग्रेस के दिग्गज नेता बोले, सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, सीएम को दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच कांगड़ा और मंडी के चार दिग्गज नेताओं ने धर्मशाला में एकजुट होकर भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा है। पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर और पूर्व मंत्री चंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में सीएम जयराम को खुली बहस की चुनौती दी। साथ ही सरकार को सत्ता से हटाने का बिगुल बजाया।

उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के एक साथ आने से पार्टी में भी नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। बता दें कि मंडी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के कार्यक्रम में बड़े स्तर पर गुटबाजी सामने आ चुकी है। इसमें मंच पर कौल सिंह की कुर्सी पिछली पंक्ति में लगाने पर भी उनके समर्थकों में नाराजगी है। बाली की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। सरकार ने सस्ता सामान महंगे दामों पर खरीदा।
धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर करोड़ों रुपये बहाए, लेकिन नतीजा शून्य रहा। सरकार फेल हो चुकी है। राजस्व घाटा बहुत बढ़ गया है। कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज हो चुका है। लोन लेकर सरकार काम चलाने की कोशिश कर रही है। रोजगार मिलना बंद हो गया है। प्रदेश को उसका ही सीमेंट पंजाब से महंगा मिल रहा है। कांगड़ा जिले को जयराम ठाकुर अनदेखा कर रहे हैं। 69 हाईवे की घोषणा करके सरकार ने जनता को ठगा है।
कांग्रेस देगी दो लाख नौकरियां
प्रेस वार्ता में दावा किया कि कांग्रेस एकजुट है। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आई तो बेरोजगार युवाओं को 2 लाख नौकरियां दी जाएंगी। कौल सिंह ने कहा कि राज्यसभा में लोकतंत्र की हत्या करके किसान विरोधी बिल लाए। अटल टनल के उद्घाटन में कांग्रेस के योगदान का जिक्र न करना निंदनीय है। इस सुरंग की नींव सोनिया गांधी ने रखी थी। चंद्र कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। विप्लव ठाकुर ने कहा कि भाजपा राज में देश का विकास रुक गया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago