पुर्निरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष 10 से 19 नवम्बर तक आक्षेप/आपत्ति दायर की जा सकती है – रोहित जम्वाल

बिलासपसुर 9 नवम्बर:- जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर की ऐसी पंचायतें जो पंचायत विभाजन/पुर्नगठन की प्रक्रिया से प्रभावित हुई है कि निर्वाचक नामवली हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन नियम, 1994) के अनुसार तैयार कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामवली की प्रति जिला निर्वाचक अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति सदर, घुमारवीं, झण्डूता तथा श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट, जिला परिषद बिलासपुर के कार्यालय में निरीक्षण के लिए कार्यालय समय में उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि यदि निर्वाचक नामवली नाम सम्मिलत किए जाने के लिए कोई दावा हो या किसी नाम के सम्मिलत किए जाने सम्बन्घी कोई आक्षेप हो या किसी प्रविष्टि में किन्ही विशष्टियों के सम्बन्ध में कोई आक्षेप हो तो उसे जहां तक समूचित हो प्रारूप 2, 3, 4 में 19 नवम्बर तक या इससे पूर्व प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दावा या आक्षेप पुर्निरीक्षण प्राधिकारी (पूरा पत्ता) सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को सम्बोधित किया जाना चाहिए या व्यक्तिगत रूप में अभिकर्ता के माध्यम से या रजिस्ट्री डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है ताकि निर्धारित तिथि तक पहुंच जाए।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 9 नवम्बर को किया जाएगा, 10 से 19 नवम्बर तक पुर्निरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष आक्षेप/आपत्ति दायर की जा सकती है, आक्षेप/आपत्ति के प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर पुर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा आक्षेप/आपत्ति का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपीलीय प्राधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष आक्षेप/आपत्ति पुर्निरीक्षण अधिकारी द्वारा पारित आदेशों के 7 दिनों के भीतर दायर की जा सकती है तथा आक्षेप/आपत्ति के प्राप्त होने के 5 दिनों के भीतर अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आक्षेप/आपत्ति का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर या इससे पूर्व मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दावे और आक्षेप पर निर्णय लेने के लिए पुर्निरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सदर बिलासपुर के लिए बीडीओ सदर पुनरीक्षण प्राधिकारी और पंचायत निरीक्षक सहायक पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किए गए है, इसी प्रकार विकास खण्ड घुमारवीं के लिए बीडीओ घुमारवीं पुनरीक्षण प्राधिकारी और पंचायत निरीक्षक सहायक पुनरीक्षण प्राधिकारी, विकास खण्ड झण्डूता के लिए बीडीओ झण्डूता पुनरीक्षण प्राधिकारी और पंचायत निरीक्षक सहायक पुनरीक्षण प्राधिकारी तथा विकास खण्ड श्री नैना देवी जी के लिए बीडीओ श्री नैना देवी जी पुनरीक्षण प्राधिकारी और पंचायत निरीक्षक सहायक पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किए गए है।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago