केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों की राह रोक दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदूषण की दलील देकर दिल्ली सरकार ने एचआरटीसी के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू करने के साथ ही एचआरटीसी ने दिल्ली सरकार से भी मंजूरी मांगी थी।
मौजूदा समय में दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की लोगों की भारी मांग है। लिहाजा, एचआरटीसी दिल्ली सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजेगा। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां कर रखी हैं। जैसे ही दिल्ली सरकार मंजूरी देती है, तुरंत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
जरूरत पर दफ्तरों में बैठें कंडक्टरों की ली जाएंगी सेवाएं
शिमला। परिवहन निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है। चालकों-परिचालकों के अलावा लिपिक स्टाफ भी कम है। ऐसे में निगम ने कई कंडक्टरों की सेवाएं दफ्तर में ली हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी फील्ड में सेवाएं ली जाएंगी।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…