नहीं की जाएगी कंडक्टर परीक्षा रद्द गलत प्रश्न के लिए दिए जाएगी ग्रेस मार्क्स

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती परीक्षा भले ही विवादों में है लेकिन इसे रद्द नहीं किया जाएगा। गलत सवाल पूछने का भी प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ग्रेस मार्क (कृपांक) देगा। यह फैसला आयोग की बैठक में लिया गया है।  दूसरी ओर, आयोग ने पुलिस थाना शाहपुर में मनोज कुमार (26), गांव वोहरका डाकघर भाली तहसील जवाली जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

आरोप है कि परीक्षा केंद्र हाईट कॉलेज छतड़ी (शाहपुर) में मनोज ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को रात-दिन छापामारी कर रही है लेकिन वह गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि रविवार को शिमला के एपी गोयल विवि सेंटर से भी एक आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे रात 8:00 बजे रोहड़ू से गिरफ्तार कर लिया गया था।


प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ब्रिगेडियर सतीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 71 फीसदी अभ्यर्थियों (48,000) ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए इस परीक्षा को रद्द नहीं किया जा सकता। 304 परीक्षा केंद्रों में से महज 2 परीक्षा केंद्रों में ही मोबाइल फोन के प्रयोग के मामले सामने आए हैं। गलत प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को कृपांक दिए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी 7 दिन के भीतर आयोग को अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago