बिलासपुर 1 जनवरी:- रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने बताया कि सदर से पंचायत समिति सदस्यों के लिए 60 उम्मीदवारों नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि सदर से श्री नैना देवी जी से पंचायत समिति सदस्यों के लिए 25 उम्मीदवारों ने अपना नामंाकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि घुमारवीं से पंचायत समिति सदस्यों के लिए 76 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम झण्डूता विकास शर्मा ने बताया कि झण्डूता से पंचायत समिति सदस्यों के लिए 44 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
- October 22, 2026
Share: