नव गठित पंचायतों के लिए शीघ्र पंचायत भवन निर्मित किए जाएंगेः वीरेन्द्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रशासनिक और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य में ग्रामीण विकास गतिविधियों संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में कई विकासात्मक कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए हिमाचल प्रदेश को 720.60 करोड़ रुपये प्रदान किए गए, जिसमें से 713.11 करोड़ रुपये विभिन्न विकासात्मक कार्यों में व्यय किए गए।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत प्राकृतिक स्रोत प्रबन्धन के कार्यों पर विशेष बल प्रदान किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश के चेकडैम, बावड़ी, तालाब आदि स्रोतों के संवर्द्धन पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को कार्यान्वित करने के भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक स्रोत प्रबन्धन कार्यों के बारे में सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव गठित पंचायतों के लिए शीघ्र ही मनरेगा के अंतर्गत पंचायत भवनों के निर्माण का कार्य आरम्भ करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकासात्मक संबंधी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनवरी, 2021 तक अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश की महत्त्वकांक्षी पंचवटी योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचवटी पार्क स्थापित करने के लिए 288 स्थानों पर भूमि चयनित की जा चुकी है और 118 पंचवटी पार्कों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस योजना को विस्तृत रूप प्रदान कर इसे ग्रामीण पर्यटन से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबन्धन की समुचित व्यवस्था और पंचायत स्तर पर कलेक्शन सेंटर तथा कचरा प्रबन्धन यूनिट भी स्थापित किए जाएंगे।
बैठक में  निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज ललित जैन और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

23 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago