Categories: Blog

तीन बीजेपी नेताओं की हत्या के बाद आतंकी संगठन TRF की नई धमकी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है. गुरुवार को एक आतंकी हमले में बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन ने ली है, जिसने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट लिखकर धमकी दी है. 

लश्कर ए तैयबा के ही संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने गुरुवार को कुलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है. इस आतंकी हमले में बीजेपी के नेता नेता फिदा हुसैन, उमर हजम, उमर राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

आतंकी संगठन TRF ने इस आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा, जिसमें धमकी दी गई कि श्मशान घाट भी ओवरबुक हो जाएंगे.


बता दें कि लश्कर ए तैयबा के ही संगठन TRF को पिछले कुछ वक्त पहले ही तैयार किया गया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के स्थानीय आतंकियों को शामिल किया गया है. इस संगठन की सोशल मीडिया में मौजूदगी है और वहां से ही ये अपनी ब्रैंडिंग करने में जुटा रहता है. 

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से ही इस संगठन को तैयार किया गया, जिसके बाद इसने हमले करने शुरू किए हैं. अबतक सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए कुछ हमलों में इस संगठन का नाम आ चुका है, साथ ही अब बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की जिम्मेदारी भी इसने ले ली है. 

गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं या उनसे जुड़े लोगों पर आतंकी हमले बढ़े हैं. जून 2020 से अबतक ऐसे ही हमलों में आठ के करीब बीजेपी नेताओं की हत्या कर दी गई है. 

आपको बता दें कि सुरक्षाबलों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अपने ऑपरेशन में तेजी लाई गई है, यही कारण है कि आतंकी संगठन बौखला गए हैं. इसी वजह से आतंकी बार-बार सुरक्षाबलों और पब्लिक फिगर को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

7 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

7 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago