Categories: भारत

एचआरडी और यूजीसी बैठक का फैसला: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नवंबर से नया सत्र.

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 नवंबर से शुरू होगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को मंत्रालय, यूजीसी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया है कि जेईई मेन और नीट 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक दिल्ली विश्वविद्यालय समेत देश के सभी विश्वविद्यालयों को अपनी एडमिशन विंडो ओपन रखनी होगी, ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा में दाखिले से बंचित न रहे।

यूजीसी कमीशन की बैठक के तहत संशोधित गाइडलाइन आने के कारण अब दिल्ली विश्वविद्यालय में ओपन बुक एग्जाम 15 अगस्त के बाद होंगे। डीयू प्रशासन को दस जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षा एक महीना स्थगित करने को कहा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने डीयू ओपन बुक एग्जाम मामले में छात्रों की दिक्कतों पर यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तार से रिपोर्ट ली। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री ने यूजीसी और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त के बाद परीक्षा आयोजित की जाए।
एक महीने में ओपन बुक एग्जाम को लेकर अपनी तैयारी जांचें कि क्या यह संभव है। इसके अलावा छात्रों को भी परीक्षा की तैयारी का मौका मिल जाएगा। जिन छात्रों के पास इस ऑनलाइन परीक्षा देने का साधन नहीं है, वे भी अपनी तैयारी कर लें।

हालांकि 15 अगस्त के बाद जब डीयू प्रशासन ओपन बुक एग्जाम पर अपनी तैयारी के आधार पर शेड्यूल जारी करेगा, उससे पहले एक रिपोर्ट मंत्रालय को भी देनी होगी। इसमें बताना होगा कि छात्रों को इससे किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं होगी।


विश्वविद्यालयों में 30 सितंबर तक फाइनल ईयर की परीक्षा आयोजित करने के आधार पर अक्तूबर या नवंबर तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे। इस प्रकार विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 2020 सत्र नवंबर तक ही शुरू हो पाएगा।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago