NCB की जांच में दीपिका का ड्रग चैट सामने आया

[metadata element = “date”]

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की एनसीबी कर रही है और इस जांच में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम सामने आ रहे हैं. श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसे कई उभरते सितारों के बाद अब बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण का नाम भी इस जांच में सामने आया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से की जा रही ड्रग्स मामले की जांच के दौरान D N S K (D यानी दीपिका पादुकोण, N यानी नम्रता शिरोडकर, S यानी श्रद्धा कपूर और K यानी करिश्मा) का नाम सामने आया. इनमें सबसे चौंकाने वाला और सबसे बड़ा नाम दीपिका पादुकोण का है जिनका नाम ड्रग्स केस में सामने आया है.

दीपिका पादुकोण की जया साहा की कंपनी की मैनेजर करिश्मा के साथ ड्रग चैट का खुलासा हुआ है. ये खुलासा सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रही NCB ने किया है.

NCB को व्हाट्सएप चैट मिली है जिसमें दीपिका पादुकोण और करिश्मा ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही हैं. दीपिका इसमें करिश्मा से पूछ रही हैं, ‘क्या तुम्हारे पास माल है’. इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं- ‘हां… लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं…’

इस पर करिश्मा किसी अमित का नाम लेकर कहती है कि मैं अमित से भिजवा सकती हूं. इस पर दीपिका कहती हैं – ‘यस, प्लीज.’ कुछ देर बाद करिश्मा कहती है, ‘अमित लेकर जा रहा है.’ इस पर दीपिका पूछती हैं – ‘हैश है ना? लेकिन करिश्मा कहती है कि हैश नहीं गांजा है.’

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago