नाहन : ऊर्जा मंत्री ने किया पिपलीवाला स्कूल के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सडकांे, पुलां तथा भवनों के निर्माण पर 25 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है। जिसके अर्न्तगत 15 करोड़ सडकों जबकि 10 करोड रूपये की राशि भवनों के निर्माण पर व्यय की जा रही है।


यह जानकारी ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलीवाला के 26 लाख रूप्ये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हएु दी। उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवडा में 20 करोड जबकि बाता नदी पर किशनपुरा मंे भी 20 करोड रूपये की लागत से दो पुलों को निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत पांवटा विधानसभा क्षेत्र की 5 सडकों के निर्माण के लिए 32 करोड तथा पुलों के निर्माण के लिए 32 करोड की डीपीआर स्वीकृतिक के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त पांवटा-डाकपत्थर सडक के विस्तारीकरण के लिए 27 करोड जबकि बांगरण में नए पुल के निर्माण के लिए 47 करोड की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है।


इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने किरतपुर मंे 45 लाख रूपये की लागत से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्मित हाने वाली पेयजन योजना का शिलान्यास करते हुए बताया कि इस पेयजल योजनाा से 1500 से अधिक आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति मण्डल पांवटा की 50 ग्राम पंचायतों के 119 गांवों की 168 बस्तियों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 29 योजनाएं बनाई गई है जिस पर 43 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है जिससे 30 हजार घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। उनहोने बताया कि अभी तक इस योजना के तहत 27 हजार से अधिक घरों के नल से जल उपलब्ध  करवा दिया गया है। जबकि शेष घरों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।


इस अवसर पर अध्यक्ष बीडीसी हितेन्द्र कुमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनील सैनी, प्रधानाचार्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलीवाला मुरलधर, प्रधान ग्राम पंचायत पिपलीवाला मोहम्मद सफी के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago