नाहन: शहर में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है सर्वे – उपायुक्त

आगामी 4 अगस्त तक पार्षद व स्थानीय लोग दें अपने सुझाव
हिमाचल प्रदेश सरकार नाहन शहर में लोगों को सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सर्वे करवा रही है जिसमें शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, पैदल फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक डेªनेज व्यवस्था स्थापित करना और ठोस कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करना आदि शामिल है

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर पालिका परिषद के निर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति में एलएनटी कंपनी के प्रभारी बालाकृष्ण अय्यर की टीम ने गत सांय उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नाहन शहर के सौंदर्यीकरण व आधारभूत संरचनाओं के सुदृढीकरण व अन्य संभावनाओं को तलाशने से सम्बन्धित प्रस्तुती दी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने नाहन नगरपरिषद के पार्षदों व स्थानीय लोगों से अपील की कि वह आगामी 4 अगस्त तक शहर के सौंदर्यीकरण, रखरखाव व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने सम्बन्धी सुझाव लोक निर्माण विभाग नाहन के अधीशाषी अभियन्ता को देना सुनिश्चित करें जिन्हेें इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार नाहन नगर परिषद व आसपास के 46 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा जिसमें एमसी के अतंर्गत लगभग 30 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 12 किलोमीटर व एमसी एरिया से बाहर 4 किलोमीटर सड़क शामिल है। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहर के 13 चिन्हित स्थानों पर शौचालय बनाने व शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाने व मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप भी पार्किंग निर्माण का प्रावधान करना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने पार्षदों के सुझाव पर सर्वे कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रियासत काल में स्थापित किए गए डेªनेज सिस्टम को यथावत स्थिति में रखते हुए उसमें सुधार करें तथा आधुनिक डेªनेज सिस्टम और वर्षा जल संग्रहण टैंकों के निर्माण का भी प्रावधान सुनिश्चित करें।

उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला और धर्मशाला को छोड़कर सभी जिला के मुख्यालयों में शहरी सड़क सुधारीकरण योजना के अंतर्गत सर्वे करवाया जा रहा है।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान, अध्यक्ष नगरपरिषद श्यामा देवी, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण नगरपरिषद नाहन व सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दलबीर राणा उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago