Interview for 74 applicants under Mukhyamantri Swavalamban Yojana
जिला सिरमौर में आज उपायुक्त राम कुमार गौतम की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत आवेदन कर्ताओं के साक्षात्कार लिए गए।
इस साक्षात्कार में 74 आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार लिए गए, जिसमें से 65 आवेदनकर्ताओं के स्वीकृत किए गए।
उपायुक्त ने बताया कि चयन समिति द्वारा पहली बार सिरमौर मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत जिला में पैट्रोल पंप लगाने के लिए मंजूरी दी गई जिसके टिक्करी नियोग शिमला के अनिल कुमार शर्मा के 88 लाख के प्रोजैक्ट को मंजूरी दी गई जो कि राजगढ़ क्षेत्र में पैट्रोल पंप स्थापित करेंगे। इसके अतिरिक्त भलार रेणुका के विरेन्द्र सिंह के 84 लाख रूपये पैट्रोल पंप प्रोजैक्ट को मंजूरी दी गई जोकि नौराधार के चाडना में पैट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा।
योजना के अर्न्तगत राजगढ की सुनिता देबी की 1 करोड की लागत से बनने वाली एक जैविक फर्टिलाईजर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। जोकि यूरिया का विकल्प होगा।
महाप्रबंधक जिला उद्योग जीएस चौहान ने बताया कि साक्षात्कार में पेट्रोल पंप, शैट्रींग कृषि उत्पादों का भंडार और परिवहन उन्नयन डेरी विकास परियोजना कृषि उपकरणों व औजारों का निर्माण दुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना, गैस्ट हाउस, सेवाएं, स्वीट्स शॉप से सम्बन्धित प्रोजैक्ट समिति के समक्ष आए।
चयन समिति में एलडीए लीड बैंक के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, पंजाब नैशनल बैंक के डीसीओ एमएस ठाकुर, एसबीआई के डीसीओ पीके मैहता, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक विपिन कुमार, उद्यान विभाग के उपनिदेशक सतीश शर्मा उपस्थित रहे।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…