नगर निगम सोलन में 62.25 प्रतिशत मतदान

नगर निगम सोलन के लिए आज कुल 62.25 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां दी।
केसी चमन ने कहा कि नगर निगम सोलन के कुल 36435 मतदाताओं में से 22684 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 11500 पुरूषों 11092 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के लिए प्रातः 8.00 बजे मतदान आरम्भ हुआ। सभी 42 मतदान केन्द्रों पर स्वतन्त्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनाई गई।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून में कुल 52.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 2825 मतदाताओं में से 1497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 753 महिला तथा 744 पुरूष मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन में कुल 54.72 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2796 मतदाताओं में से 1530 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 769 महिला तथा 761 पुरूष मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-03 कथेड़ में कुल 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1812 मतदाताआंे में से 1138 ने मतदान किया। इनमें 576 पुरूष तथा 562 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा में 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1980 मतदाताओं में से 1265 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 660 पुरूष तथा 605 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार में 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1102 मतदाताआंे में से 704 ने मतदान किया। इनमें 378 पुरूष तथा 326 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क में 63.08 प्रतिशत हुआ। यहां कुल 2479 मतदाताआंे में से 1564 ने मतदान किया। इनमें 790 पुरूष तथा 774 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड में 63.01 प्रतिशत मतदान हुआ।, यहां कुल 2293 मतदाताआंे में से 1445 ने मतदान किया। इनमें 759 पुरूष तथा 686 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड में 65.59 प्रतिशत हुआ। यहां यहां कुल 2549 मतदाताआंे में से 1672 ने मतदान किया। इनमें 875 पुरूष तथा 797 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी में 62.64 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां यहां कुल 1898 मतदाताआंे में से 1189 ने मतदान किया। इनमें 615 पुरूष तथा 574 महिला मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी में 61.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस वार्ड के कुल 2248 मतदाताओं में से 1374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 701 पुरूष तथा 673 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज में 61.64 प्रतिशत मतदान हुआ। इस वार्ड में कुल 2224 मतदाताओं में से 1371 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 702 पुरूष तथा 669 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-12 सनी साईड में कुल 55.22 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2191 मतदाताआंें में से 1210 ने मतदान किया। इनमें 607 पुरूष तथा 603 महिला मतदाता हैं।
केसी चमन ने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन में कुल 70.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इस वार्ड के कुल 1703 मतदाताओं में से 1199 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 617 पुरूष तथा 582 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में 69.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 1788 मतदाताओं में से 1251 मतदान किया। इनमें 628 पुरूष तथा 623 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार में कुल 64.76 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1626 मतदाताओं में से 1053 ने मतदान किया। इनमें 546 पुरूष तथा 507 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी में कुल 61.40 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1969 मतदाताओं में से 1209 ने मतदान किया। इनमें 608 पुरूष तथा 601 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ में कुल 68.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इस वार्ड के 2952 मतदाताओं में से 2013 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1025 पुरूष तथा 988 महिला मतदाता हैं।
नगर निगम के निर्वाचन में आज कुल मतदाताओं में से 09 कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों ने भी मतदान किया। इनमें 05 पुरूष तथा 04 महिलाएं हैं। कोविड-19 पाॅजिटिव 01 पुरूष तथा 02 महिलाओं ने वार्ड नम्बर-03 कथेड़, 01 पुरूष ने वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड, 02 पुरूष तथा 02 महिलाओं ने वार्ड नम्बर-12 सनी साईड तथा 01 कोविड-19 पाॅजिटिव पुरूष ने वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ में मतदान किया।

Recent Posts

Lok Bhawan: लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस आयोजितविविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी ताकतः राज्यपाल

लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय…

10 hours ago

Election: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति ने धर्मशाला, मंडी, पालमपुर व सोलन नगर निगम के चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिए है।

धर्मशाला नगर निगम के लिए वार्ड संख्या – 1 श्रीमती हिमांशी पत्नी  सनी हरीश वार्ड संख्या  2  अशोक पठानिया…

2 days ago

IPR News: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित

सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कम्पयूटर ऑपरेटर हरीश…

2 days ago

AHSB Celebrates: एएचएसबी ने उभरते युवा लेखक वेदांत शर्मा की उपलब्धि का किया सम्मान

कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” प्रकाशित…

2 days ago

BJP: 28 तारीख तक क्यों नहीं आई एचआरटीसी की पेंशन, मुख्यमंत्री और मंत्री के दावों का क्या हुआ

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा…

4 days ago

Urban Development: विक्रमादित्य सिंह ने भारत सरकार से केंद्रीय हिस्से के रूप में 5400 करोड़ रुपये प्रदान करने का आग्रह किया।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में…

5 days ago