Mukesh Repsawal: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पर्यावरण चेतना साहो के प्रयास सराहनीय

पर्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो पर्यावरण संबंधी जागरूकता के साथ-साथ कृषि तथा बागवानी से संबंधित शिक्षण व प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है इसलिए इससे संबंधित कृषि, बागवानी पशुपालन, वन तथा ग्रामीण विकास विभाग को इस संस्था के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों व बागवानों  का आर्थिक सुदृढ़ीकरण किया जा सके।https://tatkalsamachar.com/chief-minister-finance-commission/ यह बात उपायुक्त चंबा व पर्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो के मुख्य संरक्षक मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा में संस्था से संबंधित आयोजित बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि यह संस्था गत दो दशकों से निरंतर इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है लेकिन संस्था द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों में बेहतर परिणाम लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी संस्था के साथ बेहतर  तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व संस्था के वर्तमान अध्यक्ष कुलभूषण अभिमन्यु तथा संस्थापक सदस्य रतन चंद के अलावा सदस्य उमाकांत सहित अन्य सदस्यों ने भी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अलावा कृषि एवं बागवानी की दिशा में किए जा रहे प्रयासों बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा भविष्य में इस दिशा में बेहतरीन परिणाम लाने वाले अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में संस्था के  संस्थापक सदस्यों व पदाधिकारीयों ने मांग की कि संस्था के क्रमागत विकास व उपयोगिता के दृष्टिगत इसे एक शिक्षण व प्रशिक्षण केंद्र परिसर के रूप में कायम रखा जाए ताकि भविष्य में इस परिसर का उपयोग करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि व बागवानी से संबंधित उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की की परिसर को प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण व अन्य कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग उपयोग में लाया जाए। 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पर्यावरण चेतना एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केंद्र साहो के पदाधिकारीयों व सदस्यों को आश्वासन दिया  कि जिला प्रशासन की ओर से संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण व कृषि बागवानी की दिशा में किया जा रहे प्रयासों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी सोमवार बैठक में इस विषय में अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के अलावा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीम राहुल शर्मा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डॉ जयवंती ठाकुर सहित कृषि, बागवानी, वन तथा ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago