मुंबई: फेसबुक ने मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बुधवार को करार किया. फ़ेसबुक, जियो के प्लैटफ़ॉर्म्स में 43,574 करोड़ का निवेश कर 9.99% की हिस्सेदारी खरीदेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बुधवार को वीडियो संदेश में कहा, “वह एक दीर्घकालिक साझेदार के रूप में फेसबुक का स्वागत करते हैं और यह साझेदारी देश में डिजिटल सेवाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. इस साझेदारी के तहत फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और मैं भारत में डिजिटल बदलाव और सभी भारतीयों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं. दोनों कंपनियां मिलकर भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेंगी.
साझेदारी के बारे में जानकारी देते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम भारत की घरेलू कंपनियों के तौर पर पहचाने जाने लगी हैं. जियो की विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी और फेसबुक का भारतीय यूजर्स से करीबी संबंध यूजर्स के लिए नए समाधान पेश करने में मदद करेगा.
उन्होंने कहा, जियो का नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियो मार्ट (Jio Mart) और व्हाट्सएप करीब तीन करोड़ छोटे किराना दुकानदारों को अपने आसपास के ग्राहकों से डिजिटल तरीके से लेनदेन के लिए सशक्त बनाएंगे. इसके मतलब है कि रोजमर्रा की चीजों को अपनी निकट की दुकान से मंगाने में लोग सक्षम होंगे. साथ ही छोटे किराना दुकानदारों को अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरिये नई रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे.”
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम किसानों, छोटी एवं मझोली इकाइयों, छात्रों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, महिलाओं और युवाओं तक ले जाया जाएगा. अंबानी ने कहा कि जियो और फेसबुक के बीच साझेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो लक्ष्यों ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को पूरा करने में मदद करेगी.
कोरोनावायरस महामारी के बीच उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य रहने की कामना की और हमारे सम्मिलित प्रयासों से “कोरोना हारेगा और भारत जितेगा”.
अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने बुधवार को मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर या करीब 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने का करार किया. रिलायंस के एक बयान में कहा, ‘‘आज हम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर या 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा कर रहे हैं, जिससे फेसबुक इसका सबसे बड़ा अल्पांश शेयरधारक बन जाएगा.” रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार नेटवर्क जियो की शत प्रतिशत हिस्सेदारी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड के पास है. बयान में कहा गया है कि जियो प्लेटफार्म्स में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99 प्रतिशत होगी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…