सितंबर से संसद का मानसून सत्र, इन अध्यादेश को पारित कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती

[metadata element = “date”]

देश में कोरोना वायरस का संकट और प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. अब तक देश में कोरोना के 33.87 लाख कंफर्म केस हो चुके हैं, लेकिन देश पूरी तरह अनलॉक हो चुका है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अगले महीने के दूसरे सप्ताह से संसद का मानसून सत्र की शुरुआत हो सकती है. हालांकि, अभी तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है.

विपक्ष के कुछ सांसद मांग कर रहे हैं कि इस बार वर्चुअल तरीके से संसद चलाई जाए. इस बीच सरकार के सामने 11 अहम अध्यादेशों को इसी सत्र में पारित कराना बेहद जरूरी है. इनमें सबसे अहम अध्यादेश संसदीय कार्य मंत्रालय से जुड़ा मंत्रियों का वेतन और भत्ते (संशोधन) अध्यादेश है.

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी रोग (संशोधन) अध्यादेश, स्वास्थ्य मंत्रालय के होम्योपैथी सेंट्रल काउंसिल (संशोधन) अध्यादेश 2020, सरकार ने वित्त मंत्रालय के टैक्सेशन और अन्य कानून (विभिन्न प्रावधानों में राहत) अध्यादेश, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता अध्यादेश, 2020. ये सभी बहुत महत्वपूर्ण अध्यादेश हैं जिन्हें इसी साल कैबिनेट ने मंजूरी दी है.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago