Categories: भारत

देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान, मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार.

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थितियां हैं. अगर ऐसा ही रहा तो देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल के कुछ इलाकों की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है. मॉनसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसके मुताबिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्सों, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के दक्षिणी भागों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. वहीं, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में हल्की बारिश से मध्यम बारिश का अनुमान है.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

1 day ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago