Shimla News : मुख्यमंत्री ने एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की।
प्राधिकरण ने नए उद्यमियों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए लगभग 1937 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की 27 प्रस्तावित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। सरकार का यह प्रयास राज्य को निवेश अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करता है जिससे लगभग 2 हजार 715 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।


नए प्रस्तावों में प्राधिकरण द्वारा जिला सोलन की नालागढ़ तहसील में टेबलेट, कैप्सूल आदि के निर्माण के लिए https://www.tatkalsamachar.com/75th-republic-day-himachal-pradsesh/ मैसर्स जिनोन प्राइवेट लिमिटेड आई.ए. प्लासरा को, मास्टर मैसर्स फार्मूलेशन सी.ई.ओ. आई.ए. प्लासरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन को टेबलेट, कैप्सूल, ओइनटमेंट आदि के निर्माण के लिए, मैसर्स गौतमी एक्वाकेम प्राइवेट लिमिटेड मोहल जतपुर तहसील महतपुर जिला ऊना को सोडियम क्लोराइड एन.ए.सी.आई.ओ. के लिए, मैसर्स जे. एप्पल सी.ए. स्टोर चिड़गांव रोहड़ू जिला शिमला को कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए मैसर्स धीर रोसिन एंड टरपेंटाइन फैक्टरी आई.ए. टाहलीवाला, तहसील हरोली को रोसिन और तारपीन तेल के लिए, मैसर्स हिम दीप एलक्लीज केमिकल विलेज व पिओ धमांदरी जिला ऊना को कास्टिक सोडा लिक्विड, हाइड्रोजन, क्लोरीन के बनाने के लिए, मैसर्स एग्रोफार्म वैंचर्स प्राईवेट लिमिटेड गांव नरचैत, तहसील ठियोग जिला शिमला को कोल्ड स्टोर निर्मित करने, मैसर्स स्कॉटिल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड विलेज खेरी, कालाअम्ब तहसील नाहन जिला सिरमौर को ड्राई इजेक्शन, आई ड्रोप्स तैयार करने, मैसर्स महालक्ष्मी स्पीनटैक्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 4 ग्रांव मानपुरा तहसील बद्दी जिला सोलन को पॉलिस्टर स्टेपल फाइबर और पॉलिस्टर चिप के निर्माण के लिए और मैसर्स भविष्य इनोवेशन, आई.ए. मझौली जिला सोलन को कोरूगेटिड बॉक्स और मोनो कार्टन इत्यादि के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।  


प्राधिकरण द्वारा विस्तार प्रस्तावों में मैसर्स प्रॉक्टर एंड गैम्बल होम प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड आई.ए. कथा तहसील बद्दी जिला सोलन को शैम्पू, डिटर्जेंट पाउडर तैयार करने, मैसर्स लॉरियल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झाड़माझरी, तहसील बद्दी जिला सोलन को हेयर कलर, मेडिकेटिड टॉयलेट सोप तैयार करने के लिए, मैसर्स केग इंडस्ट्रीज गांव मोगीनंद तहसील नाहन जिला सिरमौर को मॉल्टिड मिल्क फूड, आयुर्वेदिक हैल्थ स्पलीमेंट इत्यादि, मैसर्स फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, गांव टकोली पोस्ट ऑफिस नगर्वाइं जिला मंडी को पेनिसिलिन जी एमीडेज़ बायोकैटलिस्ट, डीएचसी, विटामिन डी-3 निर्मित करने, मैसर्स मेराकी एंटरप्राइजेज, गांव निहाल खेड़ा तहसील नालागढ़ जिला सोलन को एल्यूमिनियन के रोलिंग कोटिंग लेमिनेशन तैयार करने, मैसर्स पार्कसन्स पैकेजिंग लिमिटेड एच.पी.एस.आई.डी.सी. औद्योगिक क्षेत्र तहसील बद्दी जिला सोलन को कोरूगेटिड बॉक्सीज, मोनोकार्टन तैयार करने, मैसर्स डॉक्टर रेड्डीस लेबोरेट्रीस लिमिटेड एफ.टी.ओ-12 गांव कुंझाल तहसील बद्दी जिला सोलन को टैबलेटस, कैप्सूल, क्रीम, जैल, कॉस्मेस्टूकल इत्यादि तैयार करने, मैसर्स प्राइम स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गांव बटेट, बरोटीवाला, जिला सोलन को एम.एस. बिलेट, टीएमटी बार राउंड एंगल चैनल एम.एस. फ्लैट अदर आयरन प्रोडक्टस, एम.एस. पाइप तैयार करने, मैसर्स मोंडेलेज इंडिया फूडस प्राइवेट लिमिटेड, गांव संधोली जिला सोलन को फाइफ स्टार, मोलडिड चॉकलेट, क्रमब, जेम्स तैयार करने, मैसर्स फ्रेंडस अलॉयज गांव बटेड तहसील बद्दी जिला सोलन को एम.एस. एंगल और बिलेटस के निर्माण के लिए मैसर्स, एम.टी. ऑटोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड गांव बरोटीवाला, तहसील बद्दी जिला सोलन को ऑटो कम्पोनंेटस के निर्माण के लिए, मैसर्स 3 जनरेशनस, विलेज थाना, तहसील बद्दी जिला सोलन को प्लास्टिक ऑटो अक्सेसरीज के निर्माण के लिए, मैसर्स एन.पी.पी. प्रिटिंग एंड पैकेजिंग गांव मालपुर, तहसील https://www.youtube.com/watch?v=Mgz1uJ685ng बद्दी जिला सोलन को मोनोकार्टन, इंसर्ट के निर्माण के लिए मैसर्स हिन्दुस्तान पॉलीफेब, औद्योगिक क्षेत्र दावनी तहसील बद्दी जिला सोलन को इंजेक्शन, इन्फ्यूजन-प्ट फ्लूइड्स इत्यादि तैयार करने के लिए, मैसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड गांव मालपुर, तहसील बद्दी जिला सोलन को इंवर्टस यूपीएस, ट्रांसफोर्मर्स, पी.सी.बी.ए., सोलर प्रोडक्टस, बैटरी असेम्बली के निर्माण के लिए, मैसर्स ग्राइंडवैल नॉटर्न लिमिटेड, गांव बटेड, बरोटीवाला, सब-डिविजन बद्दी जिला सोलन को बांडेड एब्रेसिव्स, कोडेड एब्रेसिव्स आदि के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago