[metadata element = “date”]
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के कर्ज के घोटालेबाज हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. मंगलवार को इंटरपोल (Interpol) ने भारत में मनी लॉन्ड्रिंग केस में नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है. ये नोटिस उनकी पत्नी के खिलाफ भारत में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के विभिन्न मामलों के तहत जारी किया गया है.
इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस का मतलब होता है अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वॉरंट. इसके तहत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी होती है. बता दें कि इंटरपोल पहले नीरव मोदी, उसके भाई नेहल और बहन पूर्वी के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है. नीरव मोदी और उसकी फर्मों के खिलाफ बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये के कर्ज की धोखाधड़ी के आरोप में कानूनी कार्रवाई चल रही है. नीरव मोदी को 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया जा चुका है. वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है. उसके खिलाफ प्रत्यर्पण की सुनवाई भी चल रही है.
नीरव मोदी के अंकल और अन्य आरोपी मेहुल चोकसी इस समय कैरीबियाई द्वीप एंटीगा में रह रहा है. उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है. उसने भारत न लौटने के लिए स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है. नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों घोटाले में आरोपी हैं. मई में दायर एक चार्जशीट में सीबीआई ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी द्वारा 6,498.20 करोड़ रुपये की धनराशि का घोटाला किया. मेहुल चोकसी की ओर से कथित रूप से 7,080.86 करोड़ रुपये की घोटालेबाजी की गई. दोनों ही आरोपी 2018 में सीबीआई की जांच शुरू करने से पहले ही भारत से फरार हो गए थे.
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…