Mandi News : ग्रामीण विकास मंत्री सुनेंगे जनसमस्याएं, मौके पर होगा निदान

 मंडी जिले में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत 17 जनवरी को बल्ह विधानसभा क्षेत्र से होगी। बल्ह की ग्राम पंचायत छातड़ू के पंचायत घर परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाई बैठक में सभी जिला अधिकारियों को 17 को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 17 जनवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे शुरू होगा। इसमें स्थानीय पंचायत छातड़ू समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।
बता दें, हिमाचल सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों https://www.youtube.com/watch?v=M38CmT_c3RQ को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जन समस्याओं के समाधान के साथ ही प्रदेश सरकार के एक वर्ष के जनहितकारी कार्यों तथा ऐतिहासिक निर्णर्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।


छातड़ू में 15 को होंगी कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि छातड़ू में 15 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे कैंप लगाकर जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान के प्रयास करें। उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।


मौके पर मिलेंगी ये सेवाएं
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग 17 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करेंगे। इस दिन छातड़ू में स्वास्थ्य विभाग के विशेष कैंप में मेडिकल टेस्ट तथा दवाइयों की सुविधा रहेगी। अन्य विभाग भी अपने स्टॉल लगाकर लोगों को मौके पर सेवाएं देंगे।

जिले में यहां होंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमअतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकार से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 17 जनवरी को https://www.tatkalsamachar.com/tuberculosis-eradication-committee/ बल्ह के छातड़ू के उपरांत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 18 जनवरी को दं्रग विधानसभा क्षेत्र में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 19 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करसोग विधानसभा क्षेत्र में तथा 20 जनवरी को नाचन विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 जनवरी को बल्ह विधानसभा क्षेत्र में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 21 जनवरी को सराज विधानसभा क्षेत्र, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 22 जनवरी को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 जनवरी को सुंदरनगर क्षेत्र में जबकि 2 फरवरी को वे जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।
2 फरवरी को मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र में जबकि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 2 फरवरी को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago