चंबा: लिंक रोड से राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान तक 2 नवंबर को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

जिला दंडाधिकारी डीसी राणा ने धारा 144 सीआरपीसी, 1973 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरोल लिंक रोड से राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान तक वाहनों की आवाजाही को 2 नवंबर , मतगणना वाले दिन सुबह 6 बजे से मतगणना पूर्ण होने तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।


जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने तथा मतगणना के दिन यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने और मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसलिए मतगणना केंद्र के सौ मीटर परिधि तक सामान्य ट्रैफिक परिचालन को प्रतिबंधित किया गया है ।


आदेश एंबुलेंस ,दमकल वाहन, कानून व्यवस्था और चुनाव ड्यूटी में तैनात वाहनों पर लागू नहीं होंगे। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago