मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों पर खर्च किए 26 करोड़ 36 लाख रुपये- पंकज राय !

मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों पर 26 करोड़ 36 लाख रुपये किए गए खर्च – पंकज राय


बिलासपुर 19 जनवरी:- ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए मनरेगा के अंतर्गत 8 लाख 37 हजार 342 श्रम दिवस अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में वित्त वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों पर 26 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए गए।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न पुराने कार्यों को पहले पूर्ण करें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों में श्रम एवं साम्रगी में 60ः40 का अनुपात सुनिश्चित करें तथा जीआईएस के लिए चयनित पंचायतों के कार्यों की जीआईएस टैगिंग 100 प्रतिशत पूरा करें तथा अधिकारी कार्यों का निष्पादन राष्ट्रीय संसाधान प्रबंधन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही संपन्न करें।


उन्होंने कहा कि पंचवटी योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे पार्कों के निर्माण के लिए सरयून खास, त्यूं खास, पनौल, बरछेटू, लखनपुर तथा बहादुरगढ़ आदि स्थानों पर पार्क को विकसित करने की सम्भावनाएं तलाशे तथा पंचवटी पार्कों को बनाने के बाद रखरखाव का तंत्र भी विकसित करें। इन पार्कों के निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि की उपलब्धता के स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सुविधाएं सृजित करें।


उन्होंने बताया कि जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अक्तूबर, 2021 तक 294 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके है। उन्होंने अधिकारियों को योजना के अंतर्गत क्रेडिट मोबालाईजेशन बढ़ाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के ‘नो वन लेफ्ट बिहाइंड’ अंतर्गत जिला में 17600 शौचालय घरों के लिए तथा 528 सार्वजनिक शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में ठोस तथा तरल कचरा प्रबंधन के लिए कुल 274 गांव चयनित किए गए है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गांवों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक महीने के भीतर बेहतर कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें।


उन्होंने बताया कि जलागम विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला की 15 पंचायतों में 6086 हैक्टर भूमि के लिए 9.12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि जिला के कंदरौर, घुमारवीं, कुठेड़ा, स्वाहन, झण्डूता तथा जुखाला में मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण किया जा रहा हैं जिनमें 5 स्थानों पर कार्य आरम्भ कर दिया गया हैं।


इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, पीओ डीआरडीए राजेन्द्र गौतम, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला, हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीवीक्षार्थी ओशिन शर्मा सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पंचायत निरीक्षक व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago