सोलन, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन सोलन के होटल शगुन में किया गया इस बैठक

सोलन, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विशेष बैठक का आयोजन सोलन के होटल शगुन में किया गया इस बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन विशेष रूप में उपस्थित रही । राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह है वानती श्रीनिवासन का हिमाचल प्रदेश में पहला दौरा है।
बैठक में महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष है रश्मि धर सूद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , महिला मोर्चा प्रभारी राम सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, कालका से पूर्व विधायका लतिका , उषा वाजपाई विशेष रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने अपना वृत्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा कोविड-19 काल में कार्यों की एक पुस्तिका ई बुक भी लांच की गई।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस कोविड-19 के मुश्किल समय में भी जन सेवा का कार्य कर रही है। अगर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ना होती और अन्य कोई सरकार होती तो परिणाम दुर्भाग्यपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार एक सशक्त नेतृत्व वाली सरकार है, जब कोविड-19 का संकट काल प्रारंभ हुआ तब भारत में एक भी पीपीई किट नहीं बन पाई थी पर अब भारत पीटीईटी का एक्सपोर्ट कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने नहीं आती पर समाज सेवा का कार्य करने के लिए आती है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री के त्रिलोक जम्वाल ने संगठनात्मक विषय पर विस्तृत चर्चा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश में 1 बूथ 20 महिला पालिका योजना चला रही है वो आने वाले समय में बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। कोविड-19 संकट काल के समय महिला मोर्चा ने फेस कवर बनाए और बड़ी तादाद में हिमाचल प्रदेश की जनता में वितरित किए और जिस प्रकार से महिला मोर्चा ने कार्य किया इस योजना को पूरे देश भर में चलाया गया।
उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश इकाई देशभर में पहली इकाई है जो डिजिटल हो रही है और अब महिला मोर्चा भी डिजिटल होने के मार्ग पर अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि 2022 में भाजपा मिशन रिपीट करने जा रही है और एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनेगी और अभी तक जयराम ठाकुर के 3 साल का कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है।
मुख्यमंत्री स्वयं ग्रामीण से नाता रखते है और वह गांव गांव की समस्या को भली भांति जानते हैं, मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लिए संपूर्ण विकास किया है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार ने महिला सशक्तिकरण का कार्य किया है और आने वाले पंचायती राज चुनावों में भी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
भाजपा ही वह राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में 50% आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महिला मोर्चा समाज में कार्य कर रही है वह बेहतरीन है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोविड-19 महामारी के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है, और आने वाले समय में जिस प्रकार से संगठन एवं सरकार में तालमेल है प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार आएगा।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago