Categories: Blog

प्रदेश में दवाईयांे व आॅक्सीजनयुक्त बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धताः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और विभिन्न प्रबन्धों का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, आॅक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता, मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में आॅक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब तक आरटी-पीसीआर, रेपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रू-नाट और सीवी नाट से 1360794 लोगों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोविड-19 की जांच की दर 194399 प्रति दस लाख है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 11,87,275 डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के अलावा पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर जमीनी स्तर पर कोविड महामारी बचाव के लिए जन जागरूकता लाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जन प्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाना बहुत आवश्यक है और जन जागरूकता से ही वायरस की चेन को तोड़ा जा सकता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों के लिए समर्पित हेल्पलाइन के साथ-साथ ई-संजीवनी और दूरभाष नम्बर 104 के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की सहायता और परामर्श के लिए चिकित्सकों को उनसे सम्पर्क करने के निर्देश भी दिए।
सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति तथा टीकाकरण अभियान के प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान एवं जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डा. आर.एन. बत्ता, मिशन निदेशक एनएचएम डा. निपुण जिंदल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago