MC Election : कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखें : जयराम

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला में प्रचार करते हुए कहा की मज्याट, टूटू व बालूगंज का हर नागरिक मुझसे परिचित है और इन सभी वार्ड को विकासशील बनाने के लिए भाजपा ने शानदार काम किए है।

निश्चित तौर पर हमारी पूर्व पार्षदों का इसमें अहम योगदान रहा है।

मुझे विश्वास है कि मज्याट, टूटू व बालूगंज वार्ड के मतदाता इस बार भी ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा को क्षेत्र की सेवा करने का मौका देंगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में थी तो उन्होंने शिमला के विकास के लिए कोई काम नहीं किया और पिछले 5 साल में भाजपा शासित नगर निगम ने करोड़ों के काम कर शिमला को अभूतपूर्व विकास दिया । आज कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के बीच जाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं अगर कांग्रेस पार्टी ने शिमला शहर के लिए कुछ किया है तो उसका ब्यौरा जनता के सामने रखें।

उन्होंने कहा की शिमला नगर निगम क्षेत्र में और स्थान चयनित कर रैन बसेरा और लेबर हाॅस्टल बनाने का प्रयास करेंगे जिससे दिहाड़ीदारों, मजदूरों और अपना रोजगार करने वालों को आश्रय मिल सकेगा। 

शिमला नगर कि विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों) का निमार्ण करेंगे https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-governor/ जिसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध होगी।

सोलर सिस्टम को बढ़ावा देंगे तथा यथासंभव अधिकतर छतों पर सोलर पैनल सबसीडि के आधार लगायेंगे। 

भाजपा सरकार की योजना के अनुसार दाड़नी के बगीचे में बनाई जाने वाली सब्जी मण्डी – अनाज मण्डी के कार्य को गति देते हुये जल्दी पूरा करेंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago