मंडी : सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े 44 हजार से अधिक नए मामले स्वीकृत

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े 44 हजार से अधिक नए मामलों को स्वीकृति दी है। जिला में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में कुल 1 लाख 13 हजार 404 लोग हैं। सरकार ने बिना किसी आय सीमा के पेंशन की आयु को 70 से घटा कर 60 वर्ष करने का प्रावधान किया है। यह जानकारी मंडी जिला में लोगों को सरकारी योजनाओं बारे जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुन्दरनगर विकास खंड के सलापड़ व सेरी कोठी सदर के मझवाड व भरौण, बल्ह के छातूड व कुम्मी, गोहर के तुना व शाला, धर्मपुर के सधोट व सजाओपिपलू, करसोग के महोग व नाहवीधार, सराज के झुंडी व सिल्हीबागी, बालीचौकी के फर्श व पाली, गोपालपुर के गाहर व जमणी तथा दं्रग के हारगुनैन व जिमजिमा में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को दी गई ।
     कार्यक्रमों में कलाकरों ने लोगों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, सहारा और हिमकेयर योजनाओं सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।
25 से 27  मई तक के कार्यक्रम
25 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के नालग व टिहरी, सदर के टिल्ली व तुंग, बल्ह के कोठीगैहरी व दुर्गापुर, गोहर के नौण व चच्योट, धर्मपुर के कमलाह व कून, करसोग के पोखी व सेरी, सराज के थाना व बागाचनौगी, बालीचौकी के कोढलयास व भटवाड़ी, गोपालपुर गौंटा व रखोटा तथा दं्रग के जिल्हन व थमचयाण, 26 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के समौण व जड़ोल, सदर के तरयाम्बली व टांडू, बल्ह के गलमा व समलौण, गोहर के मौवीसेरी व सेगली, धर्मपुर के गरोडू व ग्रयोह, करसोग के बालीधार व चौरीधार, सराज के भाटकीधार व कल्हणी, बालीचौकी के नाउ व किंगस, गोपालपुर भद्रवाड व चलोग तथा दं्रग के सुधार व सिल्हवधाणी जबकि 27 मई को सुन्दरनगर विकास खंड के बायला व चमुखा, सदर के सैण व मराथू, बल्ह के रिवालसर  सिध्याणी, गोहर के किलिंग व सिल्हण, धर्मपुर के चोलथरा व तन्यार, करसोग के खादरा व कुठेहड़, सराज के रोड़ व धार, बालीचौकी के कोटाधार व कथयारी, गोपालपुर पिंगला व थौना तथा दं्रग के बरोट व लपास में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

19 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

19 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

23 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago