मंडी : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी अध्यक्षता

 कोरोना काल के चलते लंबे समय से थमा जनमंच फिर शुरू होने जा रहा। इसे लेकर लोगों के इंतजार की घडि़यां पूरी होने को हैं। मंडी जिला का 23वां जनमंच 12 सितंबर को करसोग विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड करसोग में होगा।


करसोग के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में होने वाले इस जनमंच की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी। कार्यक्रम 12 सितंबर रविवार को प्रातः 10 बजे शुरू होगा ।


उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने यह जानकारी शुक्रवार को जनमंच की तैयारियों की चर्चा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनमंच में सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी एसओपी का पूरा पालन किया जाएगा।


उन्होंने सभी विभागों से जनमंच के जरिए मिले सुनहरे मौके का उपयोग सरकार की योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने और क्षेत्र में संबंधित योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन तय बनाने में करने का आग्रह किया।


करसोग ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों की समस्याओं का होगा समाधान
उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में करसोग ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। इनमें काओ (कामाक्षा), कुफरीधार, बगैला, भंथल, खड़कन, भडारनु, सनारली, दछैण, मतैहल, भनेरा, थाच थर्मी, लोअर करसोग और ममेल पंचायतें शामिल हैं।

करसोग एसडीएम सन्नी शर्मा


प्री जनमंच गतिविधियों पर जोर
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्री जनमंच अवधि में संबंधित क्षेत्र व पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा। लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सभी पंचायतों में शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस दौरान लोगों की शिकायतों व समस्याओं को जानें और मौके पर का समाधान का प्रयास करें। इसके अलावा वे संबंधित पंचायतों में विभागों के कार्यों का निरीक्षण करें। पंचायतों में स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य शिविर लगाएं।


उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में जनमंच में आकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही आग्रह किया कि लोग प्री-जनमंच अवधि में विभागों को अपनी समस्याएं सौंपें, ताकि प्री जनमंच में ही उनका समाधान हो सके और जनमंच वाले दिन इस बारे जानकारी दी जा सके।


बैठक में एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।  


ये है प्री जनमंच शेड्यूल
एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि संबंधित 13 पंचायतों में प्री जनमंच गतिविधियों के आयोजन को लेकर शेड्यूल बना लिया गया है। 4 सितम्बर को ग्राम पंचायत काओ, कुफरीधार तथा  बगैला के लिए ग्राम पंचायत बगैला में, 6 सितम्बर को ग्राम पंचायत भंथल और खड़कन के लिए ग्राम पंचायत भंथल में, 7 सितम्बर को ग्राम पंचायत भडारनु और सनारली के लिए ग्राम पंचायत सनारली में, 8 सितम्बर को दछैण और मतैहल के लिए ग्राम पंचायत दछैण में, 9 सितम्बर को ग्राम पंचायत भनेरा और थाच थर्मी के लिए ग्राम पंचायत भनेरा में, 10 सितम्बर को लोअर करसोग और ममेल के लिए ग्राम पंचायत ममेल में प्री जनमंच शिविर लगाए जाएंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

7 hours ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

7 hours ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 day ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

2 days ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

2 days ago