Mandi Additional Deputy Commissioner inspected the Oxygen plant at Nerchowk Hospital
मंडी 12 मई : अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्रियाशील ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन कोविड मरीजों को संयंत्र से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था जांची ।
बता दें, राज्य सरकार प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित बना रही है। इसके लिए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित कर आपूर्ति बढ़ाने तथा कोविड के मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में बिस्तर क्षमता बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जिला रेडक्र्रॉस सोसायटी मंडी की ओर से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक देवीचंद ठाकुर को गर्म व ठंडे पानी का 200 लीटर क्षमता वाला एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर भेंट किया । ये एक्वागार्ड कोविड वार्ड में स्थापित किया जाएगा, जिससे कोरोना मरीजों को गर्म व ठंडे पानी की 24 घंटे सुविधा मिलती रहेगी ।
इसके उपरांत उन्होंने भंगरोटू में निर्माणाधीन कोविड मेक शिफ्ट अस्पताल का भी निरीक्षण किया ।
होम आइसोलेशन में रह रहे 12 कोविड मरीजों से की मुलाकात
जतिन लाल ने नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड का दौरा कर होम आइसोलेशन में उपचाराधीन 12 कोविड मरीजों का उनके घर जाकर हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने उन्हें मरीजों व उनके परिवारजनों को स्वच्छता किट भेंट कीं ।
इस अवसर पर सन्यारड़ वार्ड के पार्षद विरेन्द्र आर्य, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. भाटिया भी उनके साथ थे ।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…