???????????????????????????????????? Mandi: 70 percent of the people have been vaccinated against the anti-coronavirus.
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी जिला में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत लक्षित जनसंख्या समूह में 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला में कोविड टीकाकरण के लिए 8 लाख के करीब लक्षित आबादी है। इनमें से लगभग 5 लाख 60 हजार लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं इनमें से 2 लाख 5 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।
उपायुक्त कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुराधा ने कोविड वैक्सीनेशन अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुरूप शेड्यूल बनाकर चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिला में स्कूलों के खुलने के चलते उनमें बनाए टीकाकरण केंद्रों को आवश्यकतानुरूप अन्य भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम को संबंधित बीएमओ से बैठक कर वैकल्पिक टीकाकरण केंद्र बनाने के लिए भवन चिन्हित करने को कहा गया है।
उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे कोविड टीकाकरण केंद्रों पर लोगों के पंजीकरण में स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए ग्राम सेवकों और पंचायत सचिवों की डियूटी को लेकर निर्देश जारी करें। साथ ही पंचायत सचिव यह सुनिश्चित बनाएं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगवाए 12 हफ्ते हो चुके हैं, उनसे संपर्क कर दूसरी डोज लगवाने को लेकर सूचित किया जाए।
पब्लिक डीलिंग वाले दफ्तरों के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वाईन फ्लू रोधी टीका
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में पब्लिक डीलिंग वाले दफ्तरों के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वाईन फ्लू रोधी टीका लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने इसके लिए शीघ्र व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा।
डीसी की लोगों से अपील…घरों से अनावश्यक बाहर न निकलें, कोविड अनुरूप व्यवहार बनाए रखें
उपायुक्त ने मंडी जिलावासियों से कोरोना से बचाव के दृष्टिगत घरों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सौ बातों की एक बात एक है कि लोग बेवजह घरों से न निकलें, जरूरी होने पर बाहर निकलते हुए ठीक तरह से मास्क पहन कर रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। थोड़े थोड़े समय में हाथ धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। कोविड अनुरूप व्यवहार बनाए रखें, इससे कोरोना के खतरे को टालना मुमकिन है।
बैठक में जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्य मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…