मंडी :- सुंदरनगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2022 सम्पन्न

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2022,  रविवार को समाप्त हो गया।  सुंदरनगर के  विधायक राकेश जम्वाल ने 6 अप्रैल से शुरू हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


उन्होंने महामाया मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा माहामाया मंदिर से ज्वाहर पार्क मेला ग्राउंड  तक देवी देवताओं की भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल में कन्या  पूजन भी किया।


समापन समारोह के  अवसर पर जवाहर पार्क सुंदरनगर  में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।

 सुकेत देवता मेला सुकेत रियासत में प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। सुकेत रियासत के विभिन्न देवी देवता इस मेले में शिरकत करते हैं। समय के साथ इस मेले का स्वरूप निखरता जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार द्वारा सुकेत देवता मेले को राज्य स्तर का दर्जा भी दिया गया।


उन्होंने कहा कि इस उत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रर्दशित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।


 राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान सरकार द्वारा सवा चार वर्षों में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास हुआ है तथा जनसमस्याओं का ईमानदारी के साथ समाधान करने का प्रयास किया गया है।
*घोषणा।*विधायक राकेश  जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से मेले में आए सुकेत के सभी देवी देवताओं का नजराना 50% बढ़ाने की घोषणा की।


इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत संबोधन किया और सुकेत देवता मेले के बारे में अपने विचार सांझा किए। उन्होंने राज्य स्तरीय नलवाड़ व देवता मेला 2022, सुंदरनगर के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, सुंदरनगर नगरपरिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, तहसीलदार सुंदरनगर जगदीश चंद शर्मा, सुकेत सर्व देवता कमेटी अध्यक्ष डॉ अभिषेक सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

3 days ago