Mandi News : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सहकारिता अहम: चन्द्रशेखर

विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था #Economy को सहकारिता से ही मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए सहकारी सभाओं को और अधिक मजबूत करना होगा। विधायक चन्द्रशेखर रविवार को 70वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी विकास संघ मंडी व सहकारिता विभाग द्वारा विकास खण्ड धर्मपुर के सिद्धपुर स्थित मशरूम उत्पादन/प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर छोटी-छोटी सभाओं का गठन करना होगा।  उन्होंने कहा कि किसानों को व्यवसायियों की लूट से बचाने तथा उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध करवाने व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता की अहम भूमिका है।

उन्होंने सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। सहकारी सभाओं का हमारी अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान है। सहकारी सभाओं में खादी, परिवहन, बैकिंग, आदि व्यवसाय से अर्थवयवस्था सुदृढ होगी। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में दुध व इससे बनने वाले उत्पादों का उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है। सहकारी सभाओं को धर्मपुर में इस व्यवसाय में कार्य करना चाहिए ताकि दुध व अन्य उत्पादों को सही बाज़ार मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला मण्डी में सबसे अधिक मात्रा में बांस धर्मपुर में ही पाया जाता है तथा बांस के उत्पाद तैयार कर अच्छी आमदनी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त रेशम पालन की भी असीम संभावनाएं हैं। सहकारी सभाएं इन क्षेत्रों में भी कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं की 600 से अधिक शाखाओं में 1000 करोड़ रुपये https://www.tatkalsamachar.com/women-empowerment-governor/ तक के कार्य चल रहे हैं तथा 250 करोड़ तक का कर्ज कम ब्याज दरों पर सहकारी सभाओं द्वारा मुहैया करवाया गया है। सहकारी सभाएं 22000 करोड़ की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान ही सहकारिता के बीज बोए गए थे। असहयोग आंदोलन  सहकारिता के कारण कारगर साबित हो पाया था। उन्होंने सहकारिता को आगे ले जाने के लिए सभी सहकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।  

इस अवसर पर सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर दी पौण्टा ग्राम सेवा सहकारी सभा सरकाघाट प्रथम स्थान पर, दी गाहर ग्राम सेवा सहकारी सभा गाहर सरकाघाट दूसरे स्थान पर जबकि सन्धोल कृषि सेवा सहकारी सभा संधोल तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ व संचालक मण्डल के सदस्य शिव राम शर्मा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं मण्डी नरेन्द्र दत शर्मा, सचिव जिला सहकारी विकास संघ मंडी बसंत सिंह ठाकुर, निदेशक जिला सहकारी विकास संघ https://www.youtube.com/watch?v=VBbLdgPmuN8 मंडी धर्म सिंह, अश्वनी पठानिया जिला प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक, बृज लाल शर्मा कौल चंद ठाकुर,  रवि सिंह सहित जिला भर के सहकारी सभाओं के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य उपस्थित रहे।    

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago