Mandi : गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सेरी मंच पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिदंम चौधरी ने आज गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।


उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को शिक्षा मंत्री प्रातः पौने 11 बजे संकन गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रातः 11ः02 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। https://www.tatkalsamachar.com/bjp-announcement-offer/ इसके उपरांत सांस्कृतिक व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम होगा।


उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा ।
बैठक में एसडीएम, मंडी सदर रीतिका जिंदल, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

6 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

7 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

8 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

8 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago