मंडी : अपनी पंचायत की जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाएं बनाएं जनप्रतिनिधि – विरेंद्र कंवर.

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विरेन्द्र कंवर ने पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपनी पंचायत की जरूरतों के मुताबिक विकास योजनाएं बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने सोमवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ठोस योजना के बिना विकास के लिए आगे बढ़ना संभव नहीं है। पंचायतों को सरकार विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का बजट देती है, जरूरी है कि पंचातयों में चुने हुए जनप्रतिनिधि विकासात्मक सोच के साथ ठोस योजनाएं बनाएं और पूरी पारदर्शिता से काम करवाएं।
विरेंद्र कंवर ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को कहा कि वे अपनी-अपनी पंचायत के विकास के लिए एक वर्ष में कम से कम 5 विशेष योजनाएं तैयार करें और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करवाएं।
  इससे पहले, उन्होंने करसोग क्षेत्र की नवगठित 8 ग्राम पंचायतों काओ, थाच, कुफरीधार, सलाग, सूई, कनेरी माओग, तुमण तथा नावीधार के दस-दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केन्द्रों का शिलान्यास किया ।
उन्होंने कहा कि गावों के विकास के लिए मनरेगा में काम की असंख्य संभावनाएं है। नई सोच के साथ काम करके गांवों का आर्थिक स्वावलंबन संभव है। मंडी जिले की ग्राम पंचायत शाला, मुरहाग और मोवी सेरी ने मनरेगा में काम की मिसाल पेश की है। उन्होंने आग्रह किया कि इन पंचायतों से प्रेरणा लेकर अपनी पंचायत को विकास की दृष्टि से आदर्श पंचायत बनाने का काम करें।
महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए आजीविका मिशन के तहत ‘हिम ईरा’ के जरिए महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेचने के लिए उपयुक्त व्यवस्था मुहैया करवाई जा रही हैं।
वहीं मुख्यमंत्री एक बीघा योजना में किचन गार्डनिंग व आर्थिक स्वावलंबन के अन्य कार्यों के लिए 1 लाख रुपये तक की सहायता की जा रही है।


सेरी में गौशाला का उद्घाटन
ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्राम पंचायत सेरी के सैहल में 18 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला का उद्घाटन किया। गौशाला में अभी 47 गाय हैं। मंत्री ने गायों के चारे के लिए प्रति गाय हर महीने 500-500 रुपये देने के साथ ही गौशाला में अतिरिक्त शैड बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
उन्होंने गौशाला को गोकुल धाम मान कर सेवा करने और सभी लोगों ेसे गौवंश की रक्षा को अपना दायित्व समझने का आग्रह किया।
इस दौरान विधायक हीरा लाल ने कहा कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में हर पंचायत को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन में हर घर को नल से शुद्ध जल की सुविधा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के लिए और गौसदन बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। मनसाना में भी गौसदन के लिए जमीन देखी गई है।
इस मौके ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी व प्रशिक्षण देने के लिए आयेाजित ये पंच परमेश्वर सम्मेलन बहुत लाभकारी हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सम्मेलन में जो पाठ्य सामग्री दी जा रही है उसको भी जरूर पढ़ें, यह आपके बहुत काम आएगी। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुन्दन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल, उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) करसोग सन्नी शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. संजीव नड्डा, उपनिदेशक मत्स्य पालन खेम सिंह ठाकुर, खण्ड विकास अधिकारी करसोग, बवलेश चढ्ढा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

3 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

5 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago