Mandi News : मिशन शक्ति के अर्न्तगत जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता अभियान आयोजित

मण्डी जिला में मिशन शक्ति के अन्तर्गत 100 दिनों के विशेष जागरूकता अभियान के तहत कल्याण भवन मंडी में मण्डी में एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी मण्डी अजय कुमार बदरेल विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही केन्द्र एवं राज्य तरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी व पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की सभी योजनाओं को अन्य लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी किसी भी योजना से वंचित न सह सके।
केन्द्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर मण्डी रीता ठाकुर ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं को महिला हेल्पलाईन नम्बर 181 के बारे में जानकारी दी। कानूनी सलाहकार वन स्टॉप सेन्टर मण्डी सरस्वती भरद्वाज के द्वारा भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 कार्यालय सार पर महिलाओं से यौन उत्पीडन से सुरक्षा अधिनियम 2013 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
 शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर  बंदना शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा साथ ही साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
 शिविर में जिला मिशन समन्वयक श्री राज कुमार द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत आने वाली सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वधार गृह) के बारे जानकारी दी। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-deputy-commissioner/ उन्होंने बताया कि जिला मण्डी में अप्रैल 2023 से जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र की स्थापना की गई है जिसमें मिशन शक्ति के तहत आने वाली केन्द्र प्रायोजित सभी योजनाओं के सुचारू रूप से कार्यान्वयन व उनकी समीक्षा एवं निगरानी इस केन्द्र द्वारा की जा रही है।
 जिला समन्ययक रजनीश शर्मा ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं में खान-पान, https://youtu.be/X4ILQIqLbjg?si=O0Kh1Uwlhnj3j7YT पर्याप्त आराम व व्यायाम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में सुनील कुमार,  प्रीतम सिंह जेन्डर स्पेशलिस्ट,  बृज लाल तथा नीतू परमार पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago