Mandi News : दिव्यांगजनों को जल्द मिलेंगे यूडीआईडी कार्ड – रोहित राठौर

 दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं का लाभ देने के लिए बनाए जाने वाले यूडीआईडी कार्ड के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा और उन्हें बहुत शीघ्र यूडीआईडी जारी कर दिए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी मंडी रोहित राठौर आज यहां यूडीआईडी कार्ड के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए आने वाले समय में ज्यादा संख्या में दिव्यांगता अवलोकन शिविरों का आयोजन करने जा रहा है। विभाग के आग्रह पर उन्होंने बताया कि शिविरों को आयोजित करने में जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की मदद करेगा।  शिविरों के सुचारू संचालन के लिए रेड क्रॉस और नेहरू युवा केन्द्रों के स्वयंसेवियों की तैनाती की जाएगी।


उन्होंने बताया कि जिला में इस समय दिव्यांगता कार्ड जारी करने के 23850 नए मामलों में से 6205 मामले लंबित हैं। जबकि दिव्यांगता प्रमाण-पत्र को डिजिटाइज करने के 14035 मामलों में से 1664 मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन लंबित मामलों को निपटाने के लिए जो भी जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं वह विभाग उठाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समय पर कार्ड जारी होने चाहिए ताकि वह सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ ले सकें।


उन्होंने लंबित मामलों को निपटारे के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि विभाग दिव्यांगता अवलोकन के लिए जोनल अस्पताल मंडी में लगने वाले मेडिकल बोर्ड में ज्यादा संख्या में पात्र लोगों को बुलाए। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-jairam-thakur-3/ बोर्ड में आने वाले दिव्यांगों को  उनकी सहायता के लिए ग्राउंड फ्लोर पर ही जरूरी स्टाफ की तैनाती की जाए ताकि उन्हें अस्पताल परिसर में भटकना न पडे़।


उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अवलोकन के लिए लगने वाले शिविरों में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से भी बात की जाएगी ताकि कैंपों के आयोजन से जोनल अस्पताल का कार्य प्रभावित हुए बिना कैंप आयोजित किए जा सकें। https://youtu.be/brZzbwgbwyk?si=XyHnnr5t5aIU9fCa उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एक विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ डिसेबिलिटी का कैंप लगाकर उसी श्रेणी के दिव्यांगों को बुलाने का सुझाव भी दिया।


बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, डीएमएस मेडिकल कॉलेज नेरचौक डॉ जोगिन्दर ठाकुर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ धर्म सिंह वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी समीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

15 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago