Economy

Mandi News :- सराज में सड़क व बिजली सहित आवश्यक सेवाओं की बहाली का कार्य युद्ध स्तर जारी- उपायुक्त

 उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि आपदा से प्रभावित मंडी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। 

उन्होंने बताया कि सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित दूरस्थ गांवों तक सभी आवश्यकक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग निरंतर कार्य कर रहे हैं। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लाइनें इत्यादि दुरूस्त कर रहे हैं औऱ अभी तक 193 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। आज बुधवार को सुराह क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति की बहाली के दृष्टिगत टिक्कर व साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत कर्मियों ने कार्य किया। जंजैहली सेक्शन के तहत 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य भी जारी है। इसी सेक्शन के तहत रूशाड़ गांव के लिए विद्युत आपूर्ति लाइन की बहाली का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त थुनाग के देजी क्षेत्र के भराड़ में 22 केवी एचटी लाइन की मरम्मत का कार्य भी निरंतर जारी है।

उपायुक्त ने बताया कि दूरस्थ प्रभावित गांवों तक सड़क सम्पर्क बहाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। अभी तक 42 सड़कें यातायात के लिए बहाल की जा चुकी हैं। आज बुधवार को देजी व आस-पास के गांवों तक सड़क सुविधा बहाल करने के लिए थुनाग-पंजूट-लामसाफड़ सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य जारी रहा। थुनाग क्षेत्र में रैणगलू-चैंडी-करसवाली सड़क की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है। लंबाथाच-शिल्हीबागी-कल्हणी तथा तुंगाधार सड़क को बहाल करने के लिए भी आवश्यक मशीनरी तैनात की गई है। 

अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। मुख्य स्थलों के साथ ही विभिन्न संस्थानों से मलबा हटाने के लिए राहत कर्मी निरंतर कार्य कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबाथाच के पिछले हिस्से से अधिकांश मलबा हटा लिया गया है। यहां स्थित https://tatkalsamachar.com/shimla-sjvn-metting/ राजकीय महाविद्यालय परिसर से भी मलबा हटाने के लिए मानव संसाधन के साथ ही मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा है। लंबाथाच कॉलेज के साथ लगती खड्ड में बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत भी कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि राहत दल आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रभावितों से संवाद कर रहे हैं। पांडव शिला व धार गांव में प्रभावितों से मिलकर राहत कार्यों पर चर्चा की गई। इन गांवों के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत बोर्ड कर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे सभी सहयोगियों का आभार जताया है।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago