Operation Kholanala - 50 people safely evacuated, shifted to Nagwai relief camp
मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में
पहुँचाया है | 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था |
जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-helicopter/ की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था | लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल, बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों https://youtu.be/HcZDm8P713c?si=-YPR9ZonXJQbFTLh तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया |
बता दें, इस इलाके में 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…