Mandi News: मंडी विधानसभा के मतदान केन्द्रों के लिए 114 पोलिंग पार्टियां रवाना

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी  ओम कांत ठाकुर  ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान करवाने के लिए सदर मंडी विधानसभा के लिए 114 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई हैं जो कि देर शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि  मंडी विधानसभा में 117 पोलिंग बूथों में यह पोलिंग पार्टियां एक जून को मतदान करवाएंगी।


उन्होंने बताया कि  तीन पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां चुनाव से एक दिन पहले 31 मई को रवाना होंगी। इनमें दो महिला अधिकारियों की और एक दिव्यांग मतदान अधिकारियों की है। https://www.youtube.com/watch?v=07qM1_u2LmU उन्होंने बताया कि इन पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 25 बसें लगाई गई थीं।


उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव से एक दिन पहले पोलिंग बूथों पर आवश्यक प्रबंध पूरे करने होंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले उन्होंने  सभी मतदान अधिकारियों से आग्रह किया कि वे एक जून को पूरी सजगता के साथ मतदान करवाएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। https://tatkalsamachar.com/mandi-lok-sabha/ उन्होंने बताया कि मंडी सदर विधानसभा में 59 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। 12 पर वीडियोग्राफी, 45 पर फोटोग्राफी की जाएगी। मंडी सदर विधानसभा में 79665 मतदाताओं में है इनमें 1652 सर्विस वोटर हैं। महिला वोटर की संख्या 39932 है तथा पुरूष वोटर की संख्या 3081 है। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Shimla News:ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

शिमला | 24 फरवरी 2026ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित…

1 hour ago

Shimla News:आयुष अस्पताल में फिज़ियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन

आयुष अस्पताल द्वारा आज एक दिवसीय निःशुल्क फिज़ियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

2 days ago

Chamba News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 44 लाख की धन राशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

शिक्षकों की सक्रिय भूमिका विभागीय नीतियों की सफलता का आधार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने…

2 days ago

Kangra News: गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को 1950 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित: केवल सिंह पठानिया

गगल एयरपोर्ट के तहत आने वाले प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 1950 करोड़ रुपये…

2 days ago