Apurva Devgan: Financial assistance of ₹4.23 crore to the disaster victims of Mandi district
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला मंडी में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा व सड़क दुघर्टना के कारण प्रभावित लोगों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर अब तक 4.23 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि घरों, निजी संपत्ति व पशुधन को हुए नुकसान तथा जानी नुकसान के प्रति आपदा प्रभावित 1085 मामलों में स्वीकृत गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आपदा में प्रभावित परिवारों को अब तक लगभग 62 लाख रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई थी।
उन्होंने बताया कि उपमंडल थुनाग में सर्वाधिक क्षति हुई है जहां पर लगभग 46 लाख रुपए की फौरी राहत राशि वितरित की गई है जबकि जानी नुकसान, निजी संपत्ति व पशुधन को हुए नुकसान के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के मामलों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।
मकान किराए के लिए 22 लाख रुपए जारी
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों के लिए 18 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 386 व्यक्तियों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा में बेघर हुए लोगों को छह माह तक मकान किराए के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपए तथा शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपए प्रति माह की घोषणा की गई है। इसके तहत जिला में 22 लाख रुपए एसडीएम को जारी किए गए हैं और वे आवश्यकता अनुसार जरूरतमंदों को मकान किराया जारी करने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, होमगार्ड, राजस्व, https://tatkalsamachar.com/shimla-news-cabinet-metting/स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी से राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि हर प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता सुनिश्चित की जा रही है और कोई भी परिवार प्रशासन की मदद से वंचित नहीं रहेगा। आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन सभी प्रभावितों के साथ मज़बूती से खड़े हैं।
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…
पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…
प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…